ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

 बरेली में नाथ मंदिर कॉरिडोर की परिक्रमा मेट्रो से कराई जायेगी ब्लूप्रिंट तैयार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में भी अब मेट्रो दौड़ेगी। नाथ मंदिर कॉरिडोर की परिक्रमा भी मेट्रो से ही कराई जायेगी। सीएम योगी के निर्देश पर शहरी जीवन स्तर को सुधारने और ट्रैफिक से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए बरेली में लाइट मेट्रो परियोजना का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। बरेली जंक्शन से लेकर एयरपोर्ट तक 2 रूट पर मेट्रो दौड़ेगी। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह सचिव योगेन्द्र समेत अधिकारियों के सामने कंसल्टेंट्स राइट्स के द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन किया गया।

  इसमें प्रथम कॉरिडोर में बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा सेटेलाइट रोहिलखंड यूनिवर्सिटी होते हुए फनसिटी तक होगा। दूसरा कॉरिडोर चौकी चौराहे से कुतुबखाना कोहाडापीर डीडीपुरम होते हुए आईवीआरआई रोड का प्रस्ताव दिया गया। कमिश्नर ने मेट्रो परियोजना में शहर के मुख्य प्वाइंट 300 बेड हॉस्पिटल कर्मचारी नगर मिनी बाईपास सुभाषनगर किला चौराहा कुदेशिया फाटक इज्जतनगर रेलवे स्टेशन को शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

नाथ मंदिर कॉरिडोर में बरेली के अलखनाथ मढ़ीनाथ तपेश्वर नाथ धोपेश्वर नाथ पशुपतिनाथ बनखंडी नाथ त्रिवती नाथ मंदिर को जोड़ते हुए नाथ मंदिर कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव सिटी डेवलपमेंट प्लान में दिया गया है। प्लान में कंसलटेंट एजेंसी ने नाथ सर्किट में बस संचालन में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं पर विचार नहीं किया था। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नाथ मंदिर कॉरिडोर को मेट्रो स्टेशन से भी कवर किया जाए।
इसके अलावा सभी मंदिरों पर श्रद्धालु इलेक्ट्रिक बसों से पहुंचे। इसके संबंध में मंदिरों और रास्तों में आने वाली समस्याओं का समाधान करें। बरेली जंक्शन और बदायूं रोड पर स्टॉपेज बनाकर छोटे वाहनों से मंदिर तक दर्शनार्थियों को ले जाने को लेकर दोबारा से उसका प्रस्ताव तैयार करें। जिससे नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हो। उनके लिए टॉयलेट पेयजल प्रकाश व्यवस्था एवं पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाए। मंदिरों को जोड़ने वाले मार्गों के विकास के लिए पर्यटन विभाग को प्रचार प्रसार कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसकी डीपीआर 17 जनवरी को प्रस्तुत होगी।

कमिश्नर ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण और कंसलटेंट एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर रामगंगा नगर रिवरफ्रंट को विकसित किया जाए। आवश्यकतानुसार शहर में फोर लेन और सिक्स लेन रोड में परवर्तित करें।

Related Articles

Back to top button