ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने मनीष सिसोदिया को पद से तुरंत हटाने की मांग की

नई दिल्ली ।  मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने मंत्री पद से तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि पिछले आठ महीनों से जेल में बंद सत्येन्द्र जैन मंत्री पद पर बने हुए हैं। क्या अरविंद केजरीवाल के पास पूर्ण बहुमत होने के बावजूद मंत्री बनाने योग्य सक्षम विधायक नही हैं या उन्हें दूसरे विधायकों पर विश्वास नहीं है?
अनिल चौधरी ने कहा है कि, दिल्ली विधानसभा में 70 में से 63 विधायक आम आदमी पार्टी के हैं फिर भी जेल में बैठे सत्येन्द्र जैन और गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को मंत्री पद पर बरकरार रखा गया है। आखिर दिल्ली सरकार चार मंत्रियों के भरोसे कैसे चल रही है।
अनिल चौधरी ने कहा कि यह भी आश्चर्यजनक है कि पिछले नौ वर्षों से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं परंतु उनके पास कोई मंत्रालय नहीं है। क्या वे इसलिए मंत्री पद नहीं लेते क्योंकि दिल्ली सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के मास्टर माइंड होने के बावजूद अपने घोटालों से अलग होने को साबित कर सकें?
उन्होंने कहा कि यह पूरी दिल्ली जानती है कि शराब घोटाले के मास्टर माइंड अरविंद केजरीवाल हैं जिसके लिए उनके पीए से सीबीआई ने पूछताछ भी की है। उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि सीबीआई  केजरीवाल की शराब घोटाले में संलिप्तता के सबूत होने के बावजूद उनसे पूछताछ नहीं कर रही है। इसमें भाजपा और केजरीवाल की कोई साजिश तो नहीं?
अनिल चौधरी ने कहा कि शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा जिन 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई उनमें प्रमुख मनीष सिसोदिया हैं, जिनके साथ अधिकारी और शराब कारोबारी भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के कट्टर ईमानदार नेता एक-एक करके जेल में पहुंच रहे हैं क्योंकि इन्होंने भ्रष्टाचार करके केजरीवाल की इच्छाओं की पूर्ति की है।
दूसरी तरफ अनिल चौधरी के बयान के विपरीत उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि, मोदी सरकार चुनिंदा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।
जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि, कांग्रेस का हमेशा से मानना रहा है कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं मोदी सरकार के तहत राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न का साधन बन गई हैं। इन संस्थानों ने अपनी व्यावसायिकता खो दी है। चुनिंदा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button