ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

ट्विटर वार में हुई किरकिरी, अखिलेश का फैसला…….सोशल मीडिया टीम बदलेगी सपा 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुए ट्विटर वार ने यूपी के सियासी गलियारे में हलचल बढ़ा दी है। दोनों ही पार्टी अपने नेताओं के अभद्र ट्वीट को लेकर बैकफुट पर है। अब सपा ने फैसला किया है कि वह अपनी सोशल मीडिया टीम बदलेगी। ट्विटर वार के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फैसला किया है कि सपा की सोशल मीडिया टीम बदलेगी अब नई टीम सोशल मीडिया का काम देखेगी। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब सपा का सोशल मीडिया का काम देख रहे मनीष जगन अग्रवाल को उनके अभद्र ट्वीट के कारण गिरफ्तार कर लिया गया था।

मनीष को जैसे ही पुलिस ने गिरफ्तार किया तब उनके कई ट्वीट वायरल होने लगे। इन ट्वीट्स में काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ था। कुछ महिलाओं को लेकर भी टिप्पणी भी की गई थी। मनीष को ट्वीट्स को लेकर सपा के अंदर दो गुट बन गए थे एक गुट मनीष के साथ है लेकिन दूसरे गुट में सपा के कुछ वरिष्ठ नेता दबी जुबान में ही सही लेकिन ट्वीट का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

सपा नेत्री और पूर्व मंत्री जूही सिंह ने कहा था मैं हर महिला के सम्मान के साथ खड़ी हूं पर गलत के साथ कभी नहीं खड़ी हूं महिलाओं राजनैतिक विरोधियोंसहयोगियोंसभी वर्गों का सदा अखिलेश यादव ने सम्मान किया है। सूत्रों का कहना है कि मनीष के अभद्र ट्वीट को लेकर सपा का कोर ग्रुप भी असहज हो गया इसलिए अब अखिलेश यादव ने सपा की सोशल मीडिया टीम को ही बदलने का फैसला किया है। अब एक नई टीम बनाई जा रही है। हालांकि अभी साफ नहीं है कि मनीष को उस टीम में शामिल किया जाएगा यहां फिर नहीं।

बीते कुछ महीनों से सपा के ट्विटर हैंडल से बीजेपी नेताओं और कुछ पत्रकारों को लेकर अभद्र ट्वीट किए जा रहे थे। कुछ दिन पहले बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत को लेकर अभद्र ट्वीट किए गए। इसके बाद ऋचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया।  इस बीच सपा ने ऋचा पर सपा सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक ऋचा को गिरफ्तार नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button