ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो दोस्त का सिर कलम कर दिया, दिल चीरा, गुप्तांग काटे

हैदराबाद । आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक जघन्य हत्याकांड वारदात सामने आई है। 22 वर्षीय एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मैसेज करने और फोन करने पर अपने दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दोस्त की हत्या करने के बाद उसने शव का सिर काट दिया। उसके बाद सीना चीरकर दिल बाहर निकाला। यही नहीं उसके गुप्तांगों और उंगलियों को काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने विकृत तस्वीरें कथित प्रेमिका को भेजी और पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके कबूलनामे को सुनकर पुलिस अधिकारी भी हक्के-बक्के रह गए। खबरों के अनुसार पीड़ित के आरोपी की प्रेमिका से संबंध थे।
पुलिस ने आरोपी के दोस्त के शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवीन, हरिहर कृष्णा और वह लड़की एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों दोस्तों को युवती से प्यार हो गया। नवीन ने पहले अपने प्यार का इजहार किया और दोनों डेटिंग करने लगे।
मीडिया को पुलिस ने बताया कि कुछ साल बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इसके बाद वह लड़की हरिहर कृष्ण के साथ रिश्ते में आ गई। पुलिस के अनुसार ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार लड़की के संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिससे कृष्णा काफी मानसिक तनाव में था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की को लेकर बीते 17 फरवरी को दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। काफी दिनों से खुन्नस में चल रहे हरिहर ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने पहले हत्या के बाद कथित प्रेमिका को उसकी तस्वीरें वाट्सऐप पर भेजी।
आरोपी इतने में भी नहीं पसीजा। उसने हत्या के बाद धारदार हथियार से शव का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद सीना चीरकर दिल बाहर निकाला और फिर निजी अंगों और उंगलियों को भी काट दिया। शव को क्षत-विक्षत करने के बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जब उसकी कहानी सुनी तो हक्की-बक्की रह गई।

Related Articles

Back to top button