ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

बरेली में बकरा लेकर SSP ऑफिस पहुंचा युवक, CO से लगाई अजीबो-गरीब गुहार

आपने अक्सर भैंस, बकरी या कुत्ता चोरी मामले में केस दर्ज होते हुए देखा होगा। पर अब जो मामला सामने आया है वो और भी अजीब है। दरअसल, बरेली जिले में एक युवक अपने काले बकरे के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंच गया। युवक का आरोप है कि, गांव के कुछ लोगों के कुछ लोगों ने उसे मन्नत का बकरा बेच दिया। अब ना तो युवक उसे बेट सकता है ना काट सकता है। सीओ ने पूरा मामला जानने के बाद मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

ये है मामला

खबरों की मानें तो भोजीपुरा थाना क्षेत्र के इनायतुल्लाह गांव निवासी बाबूराम मौर्य एक बकरा लेकर एसएसपीॉ दफ्तर आए। यहां उन्होंने शिकायत सुन रहे सीओ को बताया कि गांव के दो लोगों ने उन्हें यह बकरा पांच हजार रुपये में बेचा है। इसलिए धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक इसे काटा और बेचा नहीं जा सकता।

गांव के तीन लोगों ने धोखे से उनसे पांच हजार रुपये लिए और इस काले रंग के बकरे को उन्हें बेच दिया। जब पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। जिसके बाद वह बकरे को लेकर एससपी ऑफिस पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

अफसरों ने दिए जांच के आदेश

पीड़ित बाबूराम ने अपनी शिकायत में लिखा कि आरोपियों ने बकरा चुराकर उसे धोखे से बेचा है। पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से मामले को सुनते हुए जांच के आदेश दिए और पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button