ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ रफ्तार का कहर,ट्रक की पिकअप से टक्कर, भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले में बीती रात पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. घायलों को तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा देर रात बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में हुआ। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप वैन को टक्कर मार दी। ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बलौदा बाजार के अर्जुनी क्षेत्र में हादसा हुआ जब गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 11 लोगों की जान चली गई। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि साहू परिवार के सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। खमरिया के पास उनकी पिकअप गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया है। चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button