ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

Earthquake: फिर हिली धरती…पश्चिम बंगाल में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

 पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से निकल खुले मैदान पर आ गए। राष्ट्रीय  भूकंप विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, भूंकप के झटके बुधवार सुबह करीब 10:51 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। इस भूकंप में किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

मंगलवार को पंजाब में हिली धरती 
बता दें कि इससे पहले बीते आठ नवंबर को पंजाब के रुपनगर और भारत के पड़ोसी देश चीन के शिनजियांग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनएससी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मंगलवार देर रात एक बजकर 13 मिनट पर पंजाब के रूपनगर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।।”

बता दें कि, तीन दिनों के अंदर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। छह नवंबर की शाम लगे भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 5.6 मापी गई थी। तीन अक्तूबर को नेपाल में आए भूकंप का असर रात करीब 11.40 बजे दिल्ली-एनसीआर में भी देखा गया। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए थे।

नेपाल में 153 लोगों की मौत
पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में सोमवार को तीन बार चार से अधिक तीव्रता के भूकंप के झटके आने के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए। नेपाल के इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले आए जबरदस्त भूकंप के बाद सोमवार को फिर से भूकंप के झटके आए। देश में आठ साल पहले विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 153 लोगों की मौत हो गई थी और 266 लोग घायल हुए थे। सोमवार को भूकंप के बाद के झटकों में घायल हुए लोगों के साथ नेपाल में भूकंप में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 266 हो गई है।

Related Articles

Back to top button