ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

फडणवीस का बड़ा आरोप, एमवीए नेताओं ने पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को धमकी भर पत्र लिखा था 

मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें बताया था कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने विधानपरिषद में सदस्यों को मनोनीत करने को लेकर उन्हें (कोश्यारी को) धमकी भरा एक पत्र लिखा था। राज्य में ठाकरे नीत एमवीए सरकार रहने के दौरान राज्यपाल कोटा के तहत विधानपरिषद में 12 सदस्यों को मनोनीत करने की सिफारिश को रोक कर रखने के अपने रुख का कोश्यारी द्वारा बचाव करने के एक दिन बाद फडणवीस की यह टिप्पणी आई है।
कोश्यारी ने कहा था कि एमवीए के नेताओं ने विधानपरिषद में सदस्यों को मनोनीत करने को लेकर उन्हें धमकाने की कोशिश की थी। फडणवीस ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार, एमवीए के नेताओं ने राजभवन का दौरा किया और (तत्कालीन) राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात की थी। फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल ने मुझे बताया कि एमवीए नेताओं ने धमकी भरे लहजे में एक पत्र लिखा था। उन्होंने (कोश्यारी ने) उनसे एक नया पत्र सौंपने को कहा था, लेकिन अपने अहम के कारण उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।
विधानपरिषद में राज्यपाल कोटे के तहत सदस्यों के मनोनयन को लेकर कोश्यारी और एमवीए सरकार के बीच तकरार देखने को मिला था। कोश्यारी ने हाल में महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

Related Articles

Back to top button