ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित दौड़ में भंगड़ा करते निकले बुजुर्ग

जालंधर: मैराथन के अवसर पर पहुंचे फौजा सिंह। साथ हैं डीसी जसप्रीत सिंह औऱ आप के कैंट से प्रत्याशी रहे पूर्व हॉकी ओलपिंयन सुरिंदर सिंह सोढीजालंधर शहर में आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115 वें जन्म दिवस को समर्पित हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन ने करवाया। हाफ मैराथन को हरी झंडी गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से दी गई। इस मैराथन दौड़ में हर वर्ग के पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया। मैराथन को हरी झंडी देने के वक्त दुनिया के सबसे उम्र दराज 111 वर्षीय धावक फौजा सिंह भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।मैराथन शुरु होने से पहले भंगड़ा डालते बुजुर्गजिला प्रशासन ने वन रेस हॉफ मैराथन का तीन कैटागिरी 21 किलोमीटर दूसरी 10 किलोमीटर व तीसरी 5 किलोमीटर की थी में आयोजन करवाया था। आज जालंधर शहर में करवाई गई मैराथन दौड़ में पूरा शहर ही नहीं बल्कि अन्य शहरों के लोग भी उमड़ा था। करीब तीन हजार लोगों जिसमें युवा, बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मैराथन दौड़ को लेकर सभी उत्साह से लबरेज थे।मैराथन में भाग लेते प्रतिभागीइस मैराथन दौड़ की खूबसूरती यह थी कि इसमें जालंधर के अलावा अन्य. शहरों के लोग भी दौड़ें। इस मैराथन दौड़ में अपना आशीर्वाद देने के लिए जहां विश्व विख्यात धावक फौजा सिहं आए वहीं पर कारगिल युद्ध के गौरान अपनी एक टांग गवाने वाले ब्लेड रनर मेजर डीपी सिंह भी विशेष तौर पर पधारे थे।मैराथन में भंगड़ा डालते जाते बुजुर्गडिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया। डीसी ने 5 किलोमीटर मैराथन में दौड़ लगाई। जसप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार की और से पहले खेडा वतन पंजाब दीया की शुरुवात भी जालंधर से हुई थी और अब इस मैराथन का भी आगाज जालंधर से ही हुआ है। यह हमारे लिए काफी अच्छा है।वह के देख जवानां बाबे भंगड़ा पाउंदे ने….भगड़ा डालते बुजुर्गक्या कहा एथलीट फौजा सिंह नेशहीद-ए-आजम भगत सिंह के 115 वें जन्म दिवस को समर्पित हॉफ मैराथन दौड़ के अवसर पर विशेष रूप से आए 111 वर्षीय एथलीट फौजा सिंह ने सभी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही कहा कि युवाओं को अच्छी तरफ ले जाने उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए प्रसासन का यह बहुत ही अच्छा प्रयास है।युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिखा में लगाने का संदेश देते फौजा सिंहउन्होंने कहा कि हर साल ऐसी ही मैराथन करवाई जानी चाहिए और युवाओं को इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होनें युवाओं से विशेष तौर पर अपील की कि वह नशे से भी दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं कुछ क्रियेटिव करें।

Related Articles

Back to top button