ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
विदेश

 लंदन पुलिस पहुंची तो नग्न अवस्था में शराब की बोतलों से घिरा हुआ था युवक, बगल में पड़ी थी पिता की लाश 

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाले मामले में आरोपी पिता को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिस पिता ने उसे वर्षों तक पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी को युवक ने पल भर में शराब के नशे में चूर होकर शैंपेन की बोतलों से पीट-पीटक मार दिया। पिता को बेरहमी से मारने वाले शख्स का नाम डीकन पॉल सिंह है। डीकन पॉल सिंह अपने पिता अर्जन सिंह के साथ उत्तरी लंदन के साउथगेट में रहता था।

उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला सन 2021 के अक्टूबर माह का है। वहीं इसी साल जनवरी में कोर्ट ने डीकन पॉल सिंह को दोषी पाया था और हाल ही में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस को शैंपेन की 100 बोतलें, व्हिस्की की बोतलों के 10 डिलीवरी बॉक्स और बिस्तर पर स्कॉट की एक खाली बोतलें बरामद हुई थी। पुलिस को बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौक पर पहुंची और वहां अर्जन सिंह को मृत पाया। जबकि उसका बेटा डीकन पॉल सिंह वहीं पिता की लाश के पास नग्न अवस्था में शराब की बोतलों से घिरा हुआ था।

पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए थे। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा “डीकन पॉल सिंह विग की करतूत ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। इसलिए उसे अपनों को नुकसान पहुंचाने के लिए सजा मिलनी चाहिए। वह अपने कामों के चलते अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय जेल में बिताएगा।

महानगर पुलिस के मुख्य निरीक्षक वेन जोली ने कहा 54 वर्षीय डीकन पॉल सिंह विग को पिछले महीने ओल्ड बेली कोर्ट में मुकदमे के बाद दोषी ठहराया गया था और शुक्रवार को उसी अदालत में पैरोल के लिए विचार किए जाने से पहले न्यूनतम 18 साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के सामने आरोपी ने कहा था मैंने अपने पिता को मार डाला। मैंने शैंपेन की बोतल से उसके सिर पर वार किए थे। अदालत ने उसकी बातें सुनने और सबूतों को देखते हुए दोषी करार दिया था।

Related Articles

Back to top button