ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अयोध्या में नेपाल से लाई गई देवशिला का दर्शन-पूजन करने उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक तरफ भव्य मंदिर का निर्माण तेज गति के साथ चल रहा है, तो दूसरी तरफ भगवान राम की मूर्ति निर्माण के लिए नेपाल की गंडकी नदी से दो विशालकाय शिला यानी देवशिला अयोध्या के कारसेवकपुरम में लाई गई हैं, जो इन दिनों आस्था का केंद्र बनी हैं। दरअसल, राम भक्तों के लिए अब रामसेवकपुरम देवस्थान बन गया है, जहां दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु पहले तो अयोध्या के मठ-मंदिर में दर्शन-पूजन कर रहे हैं, उसके बाद रामसेवकपुरम पहुंचकर अहिल्या रूपी पाषाण का दर्शन भी कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन करने में कोई असुविधा न हो, इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विशालकाय शिला के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। वहीं यहां आने वाले प्रभु श्रीराम के भक्तों को प्रसाद भी वितरित किए जा रहे हैं। साथ ही साथ भक्तों की श्रद्धा और चढ़ावे को देखते हुए शिला के पास एक दानपात्र रखा गया है, ताकि रामलला की मूर्ति निर्माण के लिए जो भी श्रद्धालु अपनी श्रद्धा निवेदित करना चाहते हैं, वह दान भी कर सकें।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा का कहना है कि यह अहिल्या रूपी पाषाण नेपाल की नदी से लाया गया है। नेपाल की गंडकी नदी से लाए गए विशालकाय पत्थर भगवान के स्वरूप होते हैं। राम भक्त अपनी श्रद्धा इस पत्थर पर दर्शन-पूजन के उपरांत निवेदित करते हैं। यह बहुत अच्छी बात है। भक्तों की आस्था को देखते हुए वहां पर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। जो भी राम भक्त रामसेवकपुरम पहुंच रहे हैं, वह अहिल्या रूपी पाषाण का दर्शन-पूजन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं।
लखनऊ निवासी एक श्रद्धालु ने मीडिया को बताया कि जब से सुना था कि नेपाल की गंडकी नदी से दो विशालकाय पत्थर अयोध्या लाए जा रहे हैं, इन्हीं पत्थरों से भगवान की मूर्ति बनेगी तो मन में एक लालसा जगी की अयोध्या जाकर उस पाषाण रूपी पत्थर का दर्शन-पूजन करूं। आज देवशीला का दर्शन कर मन धन्य हो गया। वहीं एक श्रद्धालु का कहना था कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। भगवान राम के मंदिर में अगर इसी पत्थर से प्रतिमा बनाई जाती है, तो हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

 

Related Articles

Back to top button