ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा में इंदौर से 20 और मालवा प्रांत से जाएंगे 120 विशिष्टजन

 इंदौर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। इसमें छह हजार विशिष्टजन शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद द्वारा वितरित किए जा रहे आमंत्रितों की सूची में इंदौर के 20 और मालवा प्रांत में आने वाले इंदौर-उज्जैन संभांग के 120 लोगों के नाम शामिल हैं।

इंदौर की सूची में 17 संतों के नाम हैं, जबकि विनोद अग्रवाल, केडी माहेश्वरी और संदीप जैन सहित तीन उद्योगपतियों के नाम हैं। संतों की सूची में लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान के नागोरिया पीठाधीश स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य, अखंडधाम से स्वामी डा. चेतनस्वरूप, गजासीन शनि मंदिर से महामंडलेश्वर दादू महाराज, राम मंदिर पंचकुइया से रामगोपालदास महाराज, श्रीविद्याधाम से चिन्मयानंद महाराज, राधे-राधे बाबा के नाम हैं। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया ने बताया कि आमंत्रण पत्र पहुंचाए जा रहे हैं।

संतों ने जताया हर्ष

स्वामी डा. चेतनस्वरूप महाराज ने कहा कि निमंत्रण मिल चुका है। यहां से 19 को रवाना होंगे। भगवान की प्रतिष्ठा में शामिल हो रहे हैं, यह हम सबके लिए प्रसन्नता की बात है। प्रतिष्ठा का यह समय 500 साल में आया है। इसके लिए हजारों लोगों ने संघर्ष किया।

जिन्हें आमंत्रण पत्र मिला, वे सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु को प्रतिष्ठित होते देख पा रहे हैं। इन्हें शब्दों में बता पाना मुश्किल है। राधे-राधे बाबा ने कहा कि प्रतिष्ठित रामलला को देखने का सौभाग्य मिलेगा। मुझे भूमिपूजन में भी शामिल होने का अवसर मिला था, जिसमें 175 संत शामिल हुए थे। प्रतिष्ठा के दिन सभी उत्सव मनाएं।

Related Articles

Back to top button