ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

 फिल्म  ‘संघर्ष 2’ से खेसारी लाल यादव का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘गॉडफादर’ का फर्स्ट लुक सामने आया था, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इसके बाद उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘संघर्ष 2’ का भी फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। फिल्म ‘संघर्ष 2’ में खेसारी लाल यादव का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। ‘संघर्ष 2’ से खेसारी लाल यादव का सामने आया लुक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस लुक पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

फिल्म ‘संघर्ष 2’ रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित और पराग पाटिल द्वारा निर्देशित फिल्म है। काफी समय से फैंस खेसारी लाल के इस फिल्म से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे थे। ‘संघर्ष 2’ से खेसारी लाल का जो फर्स्ट लुक जारी हुआ है, उसमें वह शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं।

‘संघर्ष 2’ एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। संघर्ष का पहला भाग भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। इसके बाद से कहा जा रहा है कि इसका सीक्वल भी धमाकेदार होगा। इस फिल्म का टीजर 14 फरवरी को यानी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज किया जाएगा।

‘संघर्ष 2’ में खेसारी लाल यादव दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ अभिनेत्री मेघा श्री, माहि श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर द्वारा लिखित है। फिल्म के गीत के बोल और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।

Related Articles

Back to top button