ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

भारत-पाक मुकाबले में लगा था बड़ा सट्टा.. Online तरीके से लगाए जा रहे थे दांव, 2 गिरफ्तार..

इंदौर: इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों पर एशिया कप का खुमार नजर आ रहा है। (satta matka live) लम्बे इंतज़ार के बाद इस टूर्नामेंट में दो चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ रहे है जिस वजह से यह पूरी स्पर्धा और भी ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है।

वही दूसरी तरफ इन मुकाबलों को टीवी, मोबाइल पर देखा ही नहीं जा रहा बल्कि इस मैचेज में बड़े पैमाने पर सट्टे का दांव भी लगाया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। सट्टे से जुड़ा यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से जुड़ा हुआ है।

दरअसल राजेंद्र नगर क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था। वहीं क्राइम ब्रांच ने मकान पर दबिश दी और दो आरोपियों को पकड़ा है। इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी के मुताबिक़ क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर क्षेत्र के शिव सागर कॉलोनी में क्रिकेट मैच का सट्टा खेला जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना राजेंद्र नगर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त मकान में दो व्यक्ति लैपटॉप के माध्यम से एशिया कप का हाई वोल्टेज मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ पर अपना नाम आरोपी नेरोहित मित्तल और सुनील तिवारी बताया। आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटॉप, एक पेनड्राइव, 7 मोबाइल, एक टेबलेट, दो रजिस्टर सहित करोड़ों का हिसाब किताब लिखे रजिस्टर बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button