ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

प्रदेश के बजट से 5 गुना ज्यादा निवेश प्रस्ताव, समिट में पहले दिन 33 लाख करोड़ के 18,643 MoU साइन, 92 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 (UP Global Investors Summit 2023) के पहले ही दिन 18,643 एमओयू (18643 MoUs) साइन हुए। यह ओमएयू 32 लाख 93 हजार करोड़ यानी करीब 33 लाख करोड़ के हैं। यह अमाउंट यूपी के बजट से पांच गुना ज्यादा है। प्रदेश का सालाना बजट 6 लाख करोड़ का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का दावा है कि समिट प्रदेश की 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने वाला होगा। उन्होंने कहा कि इस निवेश से प्रदेश में 92 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

समिट में 16 देशों की 340 कंपनियां शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, समिट में सबसे ज्यादा निवेश प्रस्ताव पश्चिमांचल को मिले हैं। इसके बाद पूर्वांचल और फिर मध्यांचल और बुंदेलखंड का नंबर है। पश्चिमांचल को 14 लाख 81 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। यह कुल निवेश का 45% है। इसमें सबसे ज्यादा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के हैं। इसके अलावा, लखनऊ और वाराणसी में 1-1 लाख करोड़ का निवेश आया है।

वहीं, शनिवार यानी आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समिट में शामिल होंगे। वह ई-मोबिलिटी, व्हीकल्स और फ्यूचर मोबिलिटी पर बात रखेंगे। 10 से 12 फरवरी यानी 3 दिन तक चलने वाली समिट का शनिवार को दूसरा दिया है। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में हो रही इस समिट में 16 देश की 340 कंपनियां शामिल हुई हैं।

रिलायंस ग्रुप करेगा 75 हजार करोड़ का निवेश

जानकारी के मुताबिक, रिलायंस ग्रुप उत्तर प्रदेश में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहा है। अक्षय योजना के तहत 10 जीडब्ल्यू की रिन्यूबल एनर्जी क्षमता को स्थापित करेगा। 2023 के अंत तक यूपी के सभी शहरों में 5जी सर्विस को उपलब्ध कराया जाएगा।

24200 करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप

वहीं, दूसरी तरफ अडानी ग्रुप 24200 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह निवेश लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग सेक्टर में होगा। लखनऊ के अलावा मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, मेरठ, गौतमबुध नगर, हापुड़, कानपुर में कंपनी निवेश करेगी।

बुंदेलखंड में 4.28 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

औद्योगिक रूप से पिछड़े इलाकों में शामिल बुंदेलखंड के लिए समिट के दौरान 4.28 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। यह कुल निवेश का 13 फीसदी है। बताया जा रहा है कि इससे बुंदेलखंड में करीब 18 लाख से ज्यादा रोजगार मिलेगा।

वहीं, निवेश के मामले में पूर्वांचल दूसरे नंबर पर रहा। कुल निवेश का 29 फीसदी हिस्सा पूर्वांचल को मिला। इसमें 9 लाख 54 हजार 492 करोड़ रुपए का निवेश आया है। इसमें वाराणसी के लिए एक लाख करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव हैं।

Related Articles

Back to top button