ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

कोरिया में अलग-अलग हादसों में AE समेत 3 की मौत, एक घायल, शिवघाट पर भिड़ीं दो बाइकें

अंबिकापुर | अंबिकापुर के कोरिया में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक घायल हो गया। कार और बोलेरो की भिड़ंत में जहां एक एई की मौत हो गई तो वहीं दो बाइकों के आपस में टकराने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कोरिया जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एनएच में बीती रात कार व बोलेरो की टक्कर में कार सवार एई की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में  मोटर साईकिल की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में मौके पर ही 2 की मौत हो गई।  एक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबध में मिली जानकारी के मुताबिक, बैकुन्ठपुर के नजीर पेट्रोल पंप के पास बेलेनो कार को बैकुन्ठपुर से पटना की ओर जा रहा बोलेरो ने रात करीब 9 बजे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे सीएसईबी बैकुन्ठपुर में एई के पद पर पदस्थ राम कुमार गगोरिया उम्र 30 वर्ष की मौत मौके पर हो गई।

जी अपने शासकिय कार्य से पटना गए थे रात को वे अपने निवास बैकुन्ठपुर लौट रहे थे । घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जी को जिला अस्पताल लाया गया, जहा पर डॉक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।  गगोरिया सरगुजा के सीतापुर के रहने वाले थे। घटना की सूचना पर देर रात उनके परिजन बैकुन्ठपुर पहुचे।
बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत
वहीं, एक अन्य घटना में दो बाइक सवार कटगोडी के शिवघाट में आपस में भिड़ गये। इस हादसे में दो युवकों की मौत मौके पर हो गई। सभी शवों का पीएम जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में शुक्रवार को कराया गया। जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई के उपरान्त शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button