ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

 दस साल कि किशोरी के साथ 40 साल के पड़ोसी ने घर ले जाकर की अश्लील हरकते

भोपाल। नये शहर के कोलार थाना इलाके मे दस साल की मासूम के साथ 40 साल के आरोपी युवक द्वारा अश्लील हरकते किये जाने का माममा सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इलाके मे स्थित दामखेड़ा मे रहने वाली 10 साल की मासूम दूसरी कक्षा तक पढने के बाद पडाई छोड़ चुकी है। उसके पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं। पीड़ीता के पड़ोस मे ही आरोपी सतीश उर्फ सत्यनारायण (40) रहता है। बीती दोपहर को करीब तीन बजे किशोरी घरेलू सामान लेने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां से लौटते समय घर के बाहर बैठै आरोपी सतीश ने उसे पकड़ लिया। और उसका मुंह दबाकर घसीटते हुए अपने घर के भीतर ले गया। अंदर ले जाकर आरोपी ने उससे अश्लील बातें करते हुए गंदी हरकतें करने लगा। घबराकर मासूम ने शोर मचाया, जिसपर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। घर पहुंची मासूम ने मां को आरोपी की सारी करतूत बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहॉ पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला कायम कर तत्काल ही आरोपी की तलाश शुरु की और उसे रात के समय माता मंदिर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सुत्रो के अनुसार आरोपी शराब के नशे का आदि है, और घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चे किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। इस दौरान आरोपी ने अशलील फिल्मे देखी, इसके बाद उसने मासूम को दबोच लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट मे पेश कर जेल भेजने की तैयारी मे है।

Related Articles

Back to top button