ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

शो Splitsvilla 14 में टिके रहने को लेकर Urfi Javed ने बताई अपनी सोच

सनी लियोनी के शो स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में उर्फी जावेद ने धमाकेदार एंट्री ली है। उर्फी जावेद पहले ही दिन फीमेल कंटेस्टेंट्स से भिड़ती हुई नजर आई थीं। अब अपकमिंग एपिसोड में उर्फी जावेद अपना पहला टास्क परफॉर्म करती दिखेंगी। उर्फी जावेद शो में जबसे एंटर हुई हैं तभी से धमाल करती और बोलती दिख रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पर्सनल सवालों के मुंहतोड़ जवाब दिए हैं।

उर्फी जावेद से वायरल वीडियो में सवाल किया गया, ये तो आपका पहला टास्क था, आपको क्या लगता है आगे क्या होगा। इस पर उर्फी कहती हैं, ‘या तो मैं अपना सिर फोड़ लूंगी या कोई एक।।। ये होने वाला है।’ उर्फी वीडियो में हाथों से ‘खत्म’ का इशारा करती हैं।

उर्फी से वीडियो में सवाल किया जाता है कि वह स्प्लिट्सविला में किसे अपना कॉम्पिटिशन मानती हैं। इसपर उर्फी मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘मेरी तरफ देखिए और फिर उन्हें देखिए।।।मेरी जितनी हील्स भी यहां किसी ने नहीं पहनी है।’ वह आंख मारकर फिर इशारा भी करती हैं।

वीडियो में उर्फी से सवाल पूछा जाता है कि क्या वह एयरपोर्ट पर पपराजी को बुलाती हैं। उर्फी पपराजी मामले के राज से पर्दा उठाते हुए कहती हैं, मैं वहां जाती हूं वो वहीं पर रहते हैं।।।इसके बाद उर्फी जावेद कहती हैं, मैं क्या करूं यार, मेरी शक्ल देखो! मैं हूं इतनी सुंदर क्या करूं।।। उर्फी जावेद का यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। स्प्लिट्सविला फैंस अब नए एपिसोड को लेकर बेसब्र हुए जा रहे हैं, जहां वह उर्फी को टास्क परफॉर्म करते हुए देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button