ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

केजरीवाल ने कांग्रेस को हराने के लिए शराब घोटाला किया : अजय माकन

नई दिल्ली| कांग्रेस नेता अजय माकन ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को हराने के लिए 100 करोड़ का शराब घोटाला किया।

अजय माकन ने शुक्रवार को कहा कि गोवा में कांग्रेस खिलाफ प्रचार करने के लिए केजरीवाल ने शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा की केजरीवाल ने कांग्रेस को हराने और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए 100 करोड़ का शराब घोटाला किया। उन्होंने कहा कि गोवा में आप पार्टी ने घोटाले के दम पर कांग्रेस के वोट काटने का काम किया।

उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि केजरीवाल ने अपनी ही सरकार के द्वारा बनाई गई कमेटी की सिफारिशों को नहीं माना जिसमें कहा गया था कि शराब की बिक्री का होल रेल मार्केट निजी कंपनियों के हाथ में न दिया जाए। इस घोटाले में दिल्ली सरकार के जिन मंत्रियों और नेताओं का नाम हैं, उन्हें नैतिकता के आधार पर स्वयं ही इस्तीफा दे देना चहिए।

दरअसल दिल्ली के ‘शराब घोटाला’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नई चार्जशीट दाखिल की है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, तेलंगाना सीएम केसीआर की बेटी के. कविता समेत कई प्रमुख व्यक्तियों के नाम आए हैं। ताजा चार्जशीट में ईडी ने महेन्द्रू और केजरीवाल के बीच मिलीभगत का भी दावा किया है। दावा है कि केजरीवाल के सहयोगी विजय नायर ने ही आप नेताओं के बदले 100 करोड़ रुपये की घूस ली थी और इस पैसे का इस्‍तेमाल आप पदाधिकारियों ने किया।

अजय माकन ने कहा की दिल्ली में आम आदमी पार्टी का गठन भ्रष्टाचार और लोकपाल की मांग को लेकर किया गया था। ऐसे में जब आम आदमी पार्टी दिल्ली में पिछले 9 साल से सत्ता में है। तो आप पार्टी ने लोकपाल के मसले पर चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में हर मसले को लेकर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया जाता है। उपराज्यपाल निवास के बाहर, दिल्ली सरकार के विधायक प्रदर्शन करते हैं लेकिन दिल्ली में लोकपाल के मुद्दे पर अब तक कोई प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। यहां तक की कांग्रेस की शीला सरकार द्वारा बनाए गए लोकायुक्त को भी केजरीवाल सरकार ने कमजोर करने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button