ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

जिला अस्पताल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

बस्‍ती में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसकी जहर खाने से मौत की आशंका व्‍यक्‍त की गई है। भर्ती कराने वाले ने अस्‍पताल के इमरजेंसी वार्ड के रजिस्टर में उसके पति का नाम और पता दर्ज कराया था, इसके बाद वह गायब हो गया। महिला की मौत के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और पूछताछ की।

पुरानी बस्‍ती थाना क्षेत्र के हड़िया गांव निवासी कुसुम पत्नी महेन्द्र कुमार चौहान (45) को हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। रजिस्‍टर में उसके पति महेन्‍द्र का नाम और पता लिखाया गया। उसकी मौत के बाद जिला अस्‍पताल से मेमो के माध्‍यम से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महेन्‍द्र के घर पहुंची और उसे पूछताछ के लिए चौकी ले आई। उसने बताया कि उसकी पत्‍नी की जहर खाने से मौत हुई है। उसे भर्ती कराने के बाद वह उसे अस्‍पताल में छोड़कर भाग आया। यह सुनकर पूरा परिवार आवाक रह गया।

मृतका की बेटी शालू (22) का कहना है कि उसकी मां करीब डेढ़ साल से उनके परिवार के साथ नहीं रहतीं, बल्कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ रहती हैं। बताया कि वह, उसका छोटा भाई मिशन (18) और उसके पापा महेन्‍द्र साथ में रहते हैं। बड़ा भाई प्रिंस दूसरे प्रदेश में कमाता खाता है। बताया कि उसके पिता हड़िया चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते हैं।

चौकी प्रभारी हड़िया कमलेश कुमार गोंड ने बताया कि शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। महिला के पति को पूछताछ के लिए लाया गया था। उससे पूछताछ की गई, उसकी बेटी और ग्रामीणों के बयान के बाद उसे छोड़ दिया गया। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button