ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

नकाबपोश ने किया पांचवीं की छात्रा के अपहरण का प्रयास

बालाघाट ।  लालबर्रा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात नकाबपोश ने पांचवीं में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा का अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा की सूझबूझ ने उसे बचा लिया। छात्रा अपने भाई के साथ गुरुवार को रोज की तरह साइकिल से स्कूल पहुंची थी। तब स्कूल में ज्यादा बच्चे नहीं पहुंचे थे। इसलिए भाई अकेले कुछ दूर घूमने चला गया। छात्रा स्कूल के सामने बैठी थी, तभी एक नकाबपोश स्कूटी वाहन से पहुंचा और छात्रा का मुंह दबाने लगा। छात्रा ने अज्ञात के हाथ को काट लिया और शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से नकाबपोश मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही लालबर्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। लालबर्रा थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसके लिए जगह-जगह छानबीन की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button