ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ और मुख्तार के समर्थन में की थी टिप्पणी

मऊ:  मऊ में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने उपखंड अधिकारी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर की गई है। उपखंड अधिकारी ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी और पीएम मोदी के अलावा पुलवामा हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। मुख्तार अंसारी का समर्थन किया था।पूरा मामला मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ क्षेत्र का है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव के खिलाफ अधीशासी अभियंता अभिनव तिवारी से शिकायत की गई थी। आरोप था कि उनकी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने सीएम और पीएम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।पोस्ट में मुख्तार अंसारी का समर्थन किया है। पुलवामा हमले को लेकर भी गलत बात कही है।उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव।शिकायत में कहा गया कि उपखंड अधिकारी की इस पोस्ट से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। राधा कृष्ण इस प्रकार के कृत्य करने के आदी हैं। यह कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 और कदाचार की श्रेणी में आता है। जांच के बाद राधा कृष्ण राव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी अभिनव तिवारी ने बताया कि उपखंड अधिकारी राधा कृष्ण राव को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का दोषी पाया गया है। जिस कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button