ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

मौनी शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार को उज्‍जैन के शिप्रा के त्रिवेणी संगम पर होगा फव्वारा स्नान

उज्‍जैन: सालों बाद मौनी के संयोग में आई शनिश्चरी अमावस्या पर शनिवार को उज्‍जैन के शिप्रा के त्रिवेणी संगम पर पर्व स्नान होगा। जिला प्रशासन ने पहली बार पर्व स्नान के लिए त्रिवेणी पर अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। शिप्रा के त्रिवेणी पुल पर ग्रीन नेट लगाई गई है। इससे श्रद्धालु पुल से शिप्रा का नजारा नहीं देख पाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है। घाट पर स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। धर्मशास्त्रीय मान्यता अनुसार शनिश्चरी अमावस्या पर शिप्रा के त्रिवेणी संगम पर स्नान का बड़ा महत्व है। इस बार मौनी अमावस्या के संयोग में शनिश्चरी अमावस्या आने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है।

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

प्रशासन को पर्व स्नान के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी को देखते हुए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम जुटाए गए हैं। भक्त त्रिवेणी स्नान के बाद घाट के समीप बने प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर में शनिदेव के दर्शन करेंगे, इसके पश्चात तीर्थ पर दान-पुण्य कर धर्मलाभ लेंगे। प्रशासन ने शनि मंदिर तथा त्रिवेणी घाट पर जाने के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की है। स्नान के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग घाट बनाए गए हैं। दोनों ही घाटों पर स्नान के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। पेयजल, विद्युत तथा रात्रि में सर्दी से बचाव के लिए अलाव के भी इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button