ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर पहुंचे अमिताभ और जया बच्चन, कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

इंदौर। ख्यात फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन मंगलवार को इंदौर में होंगे। वे निपानिया स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी वर्चुअली जुड़ेंगे और संबोधित करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में टीना अंबानी भी उपस्थित रहेंगी। महानायक बच्चन करीब 10 मिनट संबोधित करेंगे। आयोजन मंगलवार शाम चार बजे शुरू हो जाएगा। अस्पताल के निदेशक डा. विशाल गोयल ने कहा कि निपानिया में लोकार्पित होने वाला अस्पताल मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण देखभाल देगा। अस्पताल में 10 सेंटर्स आफ एक्सीलेंस, 25 स्पेशलिटी डिपार्टमेंट हैं। साथ ही नवीनतम चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित एक्जीक्यूटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कांप्लेक्स बनाया गया है। 100 से ज्यादा डाक्टर यहां सेवाएं देंगे। 300 से ज्यादा नर्सिंग कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। कोकिलाबेन अस्पताल का प्रमुख आकर्षण फुल टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम (एफटीएसएस) है। यह विशेष रूप से अस्पताल से जुड़े विशेषज्ञों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करता है।

डेढ़ घंटे चलेगा कार्यक्रम

कार्यक्रम शाम चार बजे शुरू होकर करीब डेढ़ घंटे चलेगा। शाम चार बजे अमिताभ बच्चन अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मुंबई के सीईओ डा.संतोष शेट्टी स्वागत भाषण देंगे। चेयरपर्सन टीना अंबानी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा यात्रा की जानकारी देंगी। इसके बाद महानायक अमिताभ बच्चन संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी वर्चुअली जुड़कर संबोधन देंगे

Related Articles

Back to top button