ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

30 नवंबर को होगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, इंटरव्यू के लिए कराना होगा पंजीयन

सागर। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के तहत सागर में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार दिलाने के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 30 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय में रखा गया है। इसमें शामिल होने के लिए युवाओं को पंजीयन कराना होगा। जिला रोजगार अधिकारी एमके नागवंशी ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में याजाकी इंडिया लि., जय भारत मारूति लि. अहमदाबाद, पाली इंडस्ट्रीज लि. और ग्रोफास्ट डायमंड ऑर्गेनिक सागर आदि कंपनियां शामिल होंगी।कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए युवाओं का इंटरव्यू लेने के बाद चयन करेंगी। इच्छुक युवाओं को साक्षात्कार के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले बेरोजगार युवा अपने साथ रोजगार पंजीयन कार्ड और दस्तावेज लेकर पहुंचे। साक्षात्कार में शामिल होने वाले आवेदकों को कोविड गाइड-लाइन का पालन करने के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

Related Articles

Back to top button