ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

जोशीमठ मे सेना की दो दर्जन इमारतों में दरार

देहरादून। जोशीमठ स्थित सेना के मुख्य कैंप की 2 दर्जन से अधिक इमारतों में दरारे आ गई हैं। इसको देखते हुए सेना ने अपने क्षतिग्रस्त भवनों को खाली करा लिया है। इन इमारतों में रहने वाले सैनिकों को अस्थाई रूप से सुरक्षित जगह पर भेजा गया है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के अनुसार जोशीमठ की मौजूदा स्थिति चीन से लगी अग्रिम सीमा के मोर्चे के रूप में है। यहां की सड़कों में भी दरारें आ गई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि सैन्य आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ जोशीमठ संकट को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है। जिसमें चीन से लगी हुई सीमा की सैन्य स्थिति पर भी गंभीरता के साथ विचार-विमर्श होगा। चीन की सीमा से लगी हुई लगभग ढाई दर्जन इमारतों में बड़ी-बड़ी दरारें देखी गई हैं। कई रोड क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्थाई रूप से सैन्य मुख्यालय को औली में शिफ्ट किए जाने का भी प्रस्ताव आया है।

Related Articles

Back to top button