ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवक से आठ लाख रुपये की ठगी

जिले के गांव गोठड़ा टप्पा डहीना के रहने वाले एक युवक को सरकारी विभाग में नौकरी का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए।ठगी करने का आरोपित व्यक्ति पीड़ित के गांव का ही रहने वाला है। ठगी का मामला वर्ष 2019 का है और पुलिस को अब शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

एडवांस लिए दो लाख रुपये

पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा टप्पा डहीना के रहने वाले श्रवण सिंह ने कहा है कि वर्ष 2019 में उनके गांव का रहने वाला सुरेश कुमार उनके घर आया था। सुरेश ने कहा कि उसके छोटे भाई को सरकारी विभाग में टीए की पोस्ट पर नौकरी लगवा देगा। सुरेश ने नौकरी लगवाने के लिए आठ लाख रुपये मांगे। सुरेश ने कहा कि दो लाख रुपये एड़वांस देने होंगे, जबकि छह लाख रुपये नौकरी लगने के बाद। मार्च 2019 में उन्होंने सुरेश को दो लाख रुपये दे दिए।

ज्वाइनिंग लैटर भी दिया

इसके बाद दस अप्रैल 2020 को सुरेश ने उनको एक ज्वाइनिंग लैटर दिखाया और शेष छह लाख रुपये की राशि भी ले गया। इसके बाद छह महीने बीत जाने के बाद भी नौकरी ज्वाइन नहीं कराई। उन्होंने नौकरी ज्वाइन कराने के लिए कहा तो सुरेश ने बताया कि अभी कोरोना काल चल रहा है। एक साल बाद उन्होंने दोबारा से सुरेश से नौकरी ज्वाइन कराने के लिए कहा लेकिन वह हर बार कोई न कोई बहाना करके टालता रहा।

धमकी देकर भगाया

नौकरी ज्वाइन नहीं कराने पर श्रवण सिंह ने सुरेश से अपने आठ लाख रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बना कर टालता रहा और उनके साथ अभद्रता से पेश आने लगा। एक दिन सुबह वह उनके घर गए तो एससी-एसटी एक्ट व पत्नी से अभद्रता के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लेगा। आरोपित ने दोबारा रुपये मांगने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब आरोपित ने रुपये नहीं दिए तो श्रवण सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। डहीना चौकी पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Related Articles

Back to top button