ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

अधेड़ व्यवसाई बाथरूम की खिड़की से पड़ोसी की लड़की को देखता था।

ग्वालियर। सर्राफा बाजार के प्रतिष्ठित बुजुर्ग कारोबारी पर आरोप है कि वह पड़ोसी के बाथरूम की खिड़की से उनकी बेटी को नहाते हुए देखते थे। उम्र और प्रतिष्ठा के कारण कोई भी इस आरोप पर विश्वास नहीं करता परंतु उनकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर ली है। इसलिए पुलिस को भी मामला दर्ज करना पड़ा। कारोबारी हाई प्रोफाइल है इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि सराफा बाजार में रहने वाला एक बुजुर्ग कारोबारी के खिलाफ एक अन्य व्यापारी ने मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बुजुर्ग कारोबारी बाथरूम की खिड़की में से उनकी बेटी को नहाते हुए देख रहा था। यह सब कुछ सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हुआ है। पुलिस ने बताया कि सर्राफा बाजार में रहने वाला आरोपी बुजुर्ग कारोबारी हर रोज कुत्तों को रोटी और ब्रेड डालने के बहाने घर से निकलता था। पुलिस का कहना है कि हम मामले की इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बुजुर्ग कारोबारी केवल एक ही बाथरूम की खिड़की में झांकता था या फिर इस प्रकार की और भी कई गतिविधियां करता था। पुलिस ने बताया कि लोगों ने उसे पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट भी की गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार नहीं किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button