ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

ग्वालियर को मिलेगी डीएनए लैब की सौगात, गृहमंत्री करेंगे शुभारंभ।

ग्वालियर को लंबे इंतजार के बाद डीएनए लैब की साैगात मिलने जा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा डीएनए लैब का शुभारंभ शनिवार सुबह करेंगे। डीएनए लैब के शुभारंभ से पहले भोपाल से एडीजी जीपी सिंह, एफएसएल मप्र के निदेशक शशिकांत शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां ग्वालियर के पुलिस अधिकारियों के साथ डीएनए लैब का भ्रमण किया, इसके बाद बैठक भी की। अब हत्या, दुष्कर्म जैसे सनसनीखेज मामलों में डीएनए सैंपल की जांच ग्वालियर में ही होगी। सबसे बड़ा फायदा होगा जिस डीएनए रिपोर्ट को आने में महीनों लग जाते थे, वह अब करीब एक सप्ताह में मिल जाएगी। इससे जांच जल्द पूर्ण होगी और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिलने में आसानी होगी। दरअसल ग्वालियर स्थित पुलिस विभाग की रीजनल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में लंबे समय से डीएनए यूनिट प्रस्तावित थी। कोरोना काल से पहले यूनिट शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना काल के चलते इसकी शुरुआत नहीं हो सकी। इसकी वजह थी यूनिट के लिए उपकरण नहीं आ सके थे। कुछ माह पहले डीएनए लैब शुरू करने का काम तेजी से शुरू हुआ। डीएनए यूनिट की स्थापना ग्वालियर में होने के बाद यहां उपकरण मंगवाए गए। हाल ही में एफएसएल निदेशक शशिकांत शुक्ला की ओर से एसएसपी अमित सांघी को 16 जनवरी से डीएनए सैंपल की जांच ग्वालियर में ही कराने के संबंध में पत्र जारी हुआ था। इसके बाद तैयारी शुरू कर दी गई। 16 जनवरी से सैंपलिंग शुरू करने के लिए पत्र मिलने के बाद इसके शुभारंभ को लेकर पुलिस अधिकारियों ने गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा से चर्चा की। उनकी स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को शुभारंभ कार्यक्रम तय हुआ। एडीजी जीपी सिंह, एफएसएल निदेशक शशिकांत शुक्ला शुभारंभ से पहले शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां ग्वालियर जोन के एडीजी डी.श्रीनिवास वर्मा, एसएसपी अमित सांघी, आरएफएसएल के संयुक्त निदेशक डा.अखिलेश भार्गव के साथ डीएनए यूनिट का जायजा लिया। इसके बाद बैठक भी हुई। शनिवार सुबह 9.45 बजे शुभारंभ कार्यक्रम होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button