ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

नए साल में छायापुत्र बनाएंगे शश राजयोग, इन राशियों का खुलेगा भाग्य, व्यापार में 3 गुना मिलेगा लाभ

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगें। जिससे शश महापुरुष राजयोग बनेगा। जिस जातक की जन्म कुंडली में यह राजयोग बनता है। उसका भाग्य चमक उठता है। ऐसे में शश महापुरुष राजयोग के प्रभाव से नए साल में तीन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशियों के सौभाग्य के प्रबल होने की संभावना है।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए लाभदायक स्थिति बनेगी। भविष्य संबंधी योजनाएं फलीभूत होगी। परिवार में अनुशासन बनाए रखने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए साल 2024 बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

सिंह राशि

शश महापुरुष राजयोग से सिंह राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। काम के चलते विदेश यात्रा कर सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। तन और मन से प्रफुल्लित रहेंगे। घर में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है।

मीन राशि

शश महापुरुष राजयोग से मीन राशि वालों को आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शनिदेव करियर में प्रगति प्रदान करेंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। सिंगल जातकों की शादी हो सकती है। महिलाओं के लिए साल 2024 बहुत सुकून भरा रहेगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आकर्षित करेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button