ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

आयुक्‍त कार्यालय कर्मचारी को 64 हजार की रिश्‍वत लेते पकड़ा

जबलपुर।  शहर में आयुक्‍त कार्यालय के कर्मचारी को 64 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते पकड़ा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोकायुक्‍त के अमले ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक आयुक्‍त कार्यालय में कार्यरत चंद्र कुमार दीक्षित को 64 हजार रुपये की रिश्‍वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि चन्‍द्रकुमार दीक्षित आयुक्‍त कार्यालय में सहायक ग्रेड तीन के पद पर कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार दीक्षित ने फ‍र‍ियादी से किसी प्रकरण के निराकरण के लिए यह राशि मांगी थी। जानकारी मिली कि लिपिक चन्द्रकुमार दीक्षित ने कमिश्नर कोर्ट के अपील प्रकरण में पक्ष में फैसला दिलाने के लिए रिश्वत की मांग की थी उल्‍लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में अंचल में भी रिश्‍वतखोरी के प्रकरण समय-समय पर सामने आते रहे हैं। आयुक्‍त कार्यालय में आज लोकायुक्‍त की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कार्यालय में लोकायुक्‍त की कार्रवाई के बाद तरह-तरह की बातें लोग कर रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button