ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स जीत के पूरे किए 29 साल शेयर की थ्रोबैक फोटोज

 बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा सुष्मिता सेन आज भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही है। उन्होंने अपने काम और खूबसूरती के साथ-साथ अपने लविंग नेचर के चलते भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। सुष्मिता सेन ने केवल मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं बल्कि लोगों को भी अपना दीवाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 77 देशों के कंटेस्टेंट्स को मात देकर सुष्मिता सेन साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीती थीं। इसके साथ ही सुष्मिता सेन पहली ऐसी भारतीय बन गई थीं, जिन्होंने ये खिताब जीता था। आज सुष्मिता के मिस यूनिवर्स के इस सफर को 29 साल पूरे हो गए हैं।

सुष्मिता ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

29 साल पहले एक्ट्रेस ने इतिहास रचा था। इस खास मौके पर सुष्मिता सेन एक पोस्ट शेयर कर अपने इस सफर को याद किया है। उन्होंने मिस यूनिवर्स के दौरान की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने अपनी इन फोटोज के साथ उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

सुष्मिता सेन के पोस्ट के मुताबिक ये तस्वीर 29 साल पुरानी है। जिसे एक ग्रेट मैन और फोटोग्राफर ने शूट किया था। ये तस्वीरें रॉनेस में फोटोग्राफर ने 18 साल की सुष्मिता को कैप्चर किया था। सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा एक मुस्कान के साथ उन्होंने कहा, ‘आपको एहसास है, आप पहली मिस यूनिवर्स हैं, जिन्हें उन्होंने शूट किया है।’

लिखी ये खास बातें

इसके आगे सुष्मिता ने लिखा ‘ये बेहद सम्मान की बात है कि मैंने अपनी मातृभूमि को रिप्रेजेंट किया है। आज भी मेरी आंखें खुशी से नम हो जाती हैं।’ शेयर की गई इन तस्वीरों में सुष्मिता का क्लोज अप शॉट देखने को मिल रहा है। जहां वे दोनों अपने हाथों को अपने चेहरे पर रखे हुए दिखाई दे रही हैं।

इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी एक्साइटडेट हो रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही आर्या 3 में दिखाई देने वाली हैं। इससे पहले भी इस सीरीज के 2 सीजन आ चुके हैं, जिनमे सुष्मिका लीड रोल में थीं। दोनों ही सीजन काफी हिट रहे हैं

Related Articles

Back to top button