ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
उत्तरप्रदेश

 प्राणि उद्यान ने जानवरों के लिए हीटर व कंबलों का इंतजाम किया 

लखनऊ। यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान ने जानवरों को राहत पहुंचाने के लिए हीटर और कंबलों का इंतजाम किया है। लखनऊ प्राणि उद्यान के निदेशक विष्णु कांत मिश्रा ने रविवार को कहा राजधानी में ठंड के प्रकोप से चिड़ियाघर के जानवर भी अछूते नहीं हैं। जानवरों को राहत के लिए उनके बाड़े में हीटर लगवाए गए हैं। साथ ही कंबल का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि बाघ बब्बर शेर और भालुओं के बाड़े में हीटर और कंबल के अलावा पुआल भी डाला गया है ताकि उस पर बैठने से उन्हें गर्मी मिल सके। उन्होंने बताया कि सरीसृप नस्ल के जीवों के बाड़े में भी हीटर लगाए गए हैं क्योंकि उन्हें अपने शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए ऊष्मा की लगातार जरूरत होती है। मिश्रा के मुताबिक सर्दी से बचाव के लिए चिड़ियाघर के जानवरों और परिंदों के आहार में भी बदलाव किया गया है। उन्हें अधिक वसा और प्रोटीन वाला खाना दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button