ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान ।

मुरैना बागचीनी उम्मेदगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक पेशे से मजदूर था तथा शराब का आदी था। आत्महत्या करने के पीछे मुख्य कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। मोहरमन पुत्र सोनेराम कुशवाह, उम्र 36 वर्ष पेशे से मजदूर था। उसका पूरा परिवार मजदूर है। उसके घर के सभी सदस्य गांव के खेतों में मजदूरी करने चले गए। इस समय गेहूं की कटाई चल रही है, लिहाजा किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। 11 बजे के लगभग उसकी पत्नी ने जब उसके कमरे में जाकर देखा तो उसे फांसी लगाए पाया। उसने परिवार के अन्य लोगों को बताया तो वे आए तथा उन्होंने पुलिस को खबर की। पूरे परिवार का बोझ था उस पर युवक मोहरमन के ऊपर पूरे परिवार का बोझ था। पत्नी व तीन बच्चों की उस पर जिम्मेदारी थी। उसका बड़ा बेटा लगभग 11 वर्ष का है, छोटा 9 वर्ष का तथा बेटी सबसे छोटी है। मजदूरी के लिए वह गांव में भटकता था लेकिन गांव में उसे मजदूरी मिलती नहीं थी। दूसरा उसे शराब की लत थी तथा हर दिन उसे शराब चाहिए होती थी। एक तरफ गरीबी और दूसरी तरफ शराब की लत ने उसे जिंदगी के उस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया कि उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button