ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

एम्स ने फैकल्टी के पदों पर निकाली वैकेंसी, 50 साल तक के अभ्यर्थी करें आवेदन

AIIMS Recruitment 2023: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रायपुर Raipur जॉब का शानदार मौका दे रहा है। रायपुर एम्स ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। यह विभिन्न विभागों में निकाली है। अब ऐसे में, जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेसबाइट aiimsraipur.edu.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। हालांकि फिलहाल इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है यह 10 जनवरी, 2023 से शुरू होगी। अब ऐसे में, जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे इस तारीख से कर सकते हैं। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2023 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इन विभागों में निकली भर्ती

फैकल्टी के पदों पर हॉस्पिटल Administration, मेडिकल Oncology, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूकलर मेडिसिन, सर्जिकल Oncology, ट्रामा एंड इमरजेंसी, बर्न एंड प्लासिस्ट सर्जरी, कार्डियोलॉजी सहित अन्य विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्यता

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा आवेदन जमा करने की तारीख को 50 वर्ष है।हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को एजुकेशन क्वालिफिकेशन की जांच करनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

एम्स रायपुर फैकल्टी के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर विज्ञापन सेक्शन में जाएं। अब रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें। अब मान्य संपर्क विवरण का उपयोग करके खुद को रजिस्टर्ड करें। अब आवेदन पत्र को उचित क्रेडेंशियल के साथ भरें। इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भौतिक जमा करने के लिए प्रिंटआउट लेंकर रख लें।

 

Related Articles

Back to top button