ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

कान्स रेड कारपेट पर अनुष्का शर्मा की अदाओं का जलवा देखिए एक्ट्रेस के बेहतरीन लुक्स

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। अनुष्का ने अपने लुक्स से हमेशा फैंस का दिल जीता है। उनके कैजुअल से लेकर कंफर्टबल सभी लुक काफी स्टाइलिश होते हैं। वहीं हाल ही में उनके कान्स लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अनुष्का ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया है। अनुष्का ने डेब्यू के दौरान बेहतरीन लुक में एंट्री ली। वहीं अब कान्स की पार्टी से अनुष्का का एक और गाॅर्जियस लुक सामने आया है। उन्होंने पिंक कलर का स्ट्रैपलेस टॉप पहना था, जिसे उन्होंने एक शिमरी ब्लैक पैंट और ब्लैक हाई हील्स के साथ स्टाइल किया था।

अनुष्का का कान्स ग्लैमरस लुक

कान्स पार्टी के लिए अनुष्का पिंक-ब्लैक कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक के साथ स्लीक पोनीटेल और डायमंड इयररिंग्स पहने थे। वहीं अनुष्का ने काफी मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। अनुष्का काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अनुष्का ने 26 मई 2023 को कान्स में अपना डेब्यू किया। उन्होंने लाॅरियल के साथी एंबेसडर ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल के साथ रेड कारपेट पर वॉक किया। इस दौरान अनुष्का ने रिचर्ड क्विन का डिजाइनर ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन पहना था, इसमें अनुष्का काफी ग्लैमरस लग रही थीं।

फैंस को पसंद आया अनुष्का का अंदाज

ए लाइन ड्रेस के साथ अनुष्का ने हाई हील्स पहने थे। उन्होंने अपने स्लीक हेयर बन और डायमंड इयररिंग्स के साथ न्यूड मेकअप किया था। अनुष्का की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देने वाली हैं। वे फिल्म में फीमेल इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। बता दें कि अनुष्का 5 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वहीं आखिरी बार अनुष्का ‘कला’ फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दी थीं।

Related Articles

Back to top button