ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहर हो या ग्राम, सभी जगह के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता होती है। यदि सही दिशा मिल जाए तो वे चमत्कार कर सकते हैं। परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ना आसान होता है।

मुख्यमंत्री  चौहान आज सीहोर जिले के दो नगर नसरुल्लागंज और शाहगंज में मामा कोचिंग क्लासेस के शुभारंभ समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि मनुष्य ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है और अनंत शक्तियों का भंडार समाए हुए हैं। यदि आत्म-विश्वास और अनुकूल वातावरण हो तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी सफल हो सकते हैं। उन्हें योग्यता के आधार पर सम्मानजनक स्थान अवश्य मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मनोयोग से अध्ययन करने का परामर्श दिया। नसरुल्लागंज और शाहगंज में नि:शुल्क कोचिंग मिलने से प्रसन्न विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री  चौहान का हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने दो बालिकाओं कु. अनीता पवार और कु.आयुषी विश्वकर्मा से चर्चा भी की। कार्यक्रम में  कार्तिकेय सिंह,  निर्मला,  प्रतिभा और अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button