ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

400 लोगों के धर्म परिवर्तन पर भाजपा के फायर ब्रांड नेता का बयान- यह इंटरनेशनल मामला है

मेरठ: सरधना में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने रविवार को यह बयान दिया है।मेरठ के ब्रहमपुरी क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले 400 लोगों के धर्मपरिवर्तन मामले में मेरठ पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली निवासी एक आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच भेजी गई है।वहीं इस मामले में रविवार को भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने बयान देते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन के मामले में मेरी अधिकारियों से बात हो रही है। जो नामजद आरोपी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। यह मामला इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है।सपा की सरकार नहीं भाजपा की सरकार हैसंगीत सोम ने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामले में बड़ी कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह सपा की सरकार नहीं है, यह सपा सरकार तो है नहीं जो धर्म परिवर्तन कराने वालों को संरक्षण देती थी। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसमें ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा से उत्तर प्रदेश में कोई धर्म परिवर्तन की कोशिश करेगा भी नहीं है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि यह यहीं का मामला नहीं है, यह इंटरनेशनल मामला है। यह बाहर तक जुड़ा हुआ मामला है।रासुका लगाने की मांगसंगीत सोम ने मांग करते हुए कहा जिन लोगों ने यह मामला किया है। कुछ लोगों का धर्म परिवर्तन हुआ है। पूर्व विधायक ने कहा कि इसमें चाहे कोई पादरी हो या कोई भी हो। कोई कितना भी भाग ले, लेकिन बचेगा नहीं है। इसमें रासुका लगनी चाहिए और रासुका लगेगी भी।9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमामेरठ में तीन दिन पहले भाजपा नेता दीपक शर्मा मंगतपुरम के कुछ लोगों को लेकर एसएसपी से मिले। जिसमें कहा की लॉकडाउन् में कुछ लोगों ने राशन, भाेजन और अन्य मदद करने के बाहने धर्म परिवर्तन कराया। आरोपी लोग चर्च ले जाने लगे और वहां ईसा मसीह को मानने की बात कहकर धर्म परिवर्तन कराया। इसमें दिल्ली का एक पादरी भी शामिल है।रविवार को पकड़े गये आरोपी। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।पीड़ित लोगों ने पुलिस से कहा कि हमें पता नहीं था, अब दीपावली पर कहा कि तुम दीपावली नहीं मना सकते, अब तुम हिंदू नहीं हो हमारे ईसा मसीह की प्रार्थना करो। जिसके बाद ब्रहमपुरी थाने में छबीली उर्फ शिवा, बिनवा, अनिल, सरदार, निक्कु, बसंत, प्रेमा,तितली, रीवा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें पुलिस ने 8 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

Related Articles

Back to top button