ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को दिया राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्‍योता

अमेठी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए स्थानीय कांग्रेस नेता ने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को पत्र भेज कर आमंत्रित किया है। कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के सहायक निजी सचिव नरेश शर्मा को आमंत्रण पत्र सौंपा और भाजपा सांसद को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया। पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने बताया कि मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि आप सभी को भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रित कीजिए।

मैंने सोचा कि सर्वप्रथम अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी को आमंत्रण पत्र देना चाहिए। मैंने 28 दिसंबर को उनके कैंप कार्यालय गौरीगंज पहुंचकर नरेश शर्मा को आमंत्रण पत्र सौंपा। उन्होंने मेरा आमंत्रण पत्र स्वीकार किया है और कहा है कि मैं इसे सांसद तक पहुंचा दूंगा।

इस मामले में जब भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका काम आमंत्रित करना है लेकिन इस यात्रा में अमेठी सांसद या भाजपा के किसी भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से अखंड भारत की परिकल्पना पर काम करती है। जब कभी भारत टूटा ही नहीं है तो उसे जोड़ने की बात कहां से आ गई? जो टूटता है उसी को जोड़ा जाता है। राहुल गांधी द्वारा मृतप्राय पड़ी कांग्रेस पार्टी में फिर से जान फूंकने के लिए यात्रा निकाली जा रही है जिसका नाम भारत जोड़ो यात्रा रख दिया गया है। स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। राहुल तीन बार अमेठी से सांसद रहे। राहुल गांधी की यात्रा तीन जनवरी को गाजियाबाद के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

 

Related Articles

Back to top button