ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

1 की मौत, 4 लोग घायल, कलेक्टर से मिलकर गांव लौट रहे थे सभी, इसी दौरान हुआ हादसा

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा में अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो।छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एझ युवक की मौत हुई है, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।4 लोग घायल हैं।जानकारी के मुताबिक, जिले के सुरनार गांव के कुछ ग्रामीण शुक्रवार को दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नंदनवार से मुलाकात कर गांव लौट रहे थे। शाम के समय सुरनार गांव से पहले बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर टर्निंग पॉइंट पर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों ने की मदद।इस मार्ग से गुजर रहे लोगों की नजर जब घायलों पर पड़ी तो उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम भी किया जा रह है। वहीं खबर लिखे जाने तक घायलों और मृतक के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button