ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक 30 दिसंबर को कोलकाता में होगी 

नई दिल्ली । राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की बैठक 30 दिसंबर को कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक जी अशोक कुमार ने बताया राष्ट्रीय गंगा मिशन की बैठक 30 दिसंबर 2022 को कोलकाता में होगी। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी करने वाले हैं।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक 14 दिसंबर 2019 को कानपुर में हुई थी। इसके बाद अब परिषद की बैठक 30 दिसंबर 2022 को कोलकाता में हो रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए राज्य का दौरा करने वाले हैं और वह भी इसमें शामिल होंगी।

राष्ट्रीय गंगा परिषद के अध्यक्ष प्रधानमंत्री तथा पश्चिम बंगाल बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रतिनिधि इसके सदस्य होते हैं। इन राज्यों के मुख्यमंत्री इसकी बैठक में हिस्सा लेते हैं। परिषद में जल शक्ति मंत्रालय स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय पोत परिवहन मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय वित्त मंत्रालय शहरी विकास मंत्रालय के अलावा नीति आयोग शामिल होते हैं।

Related Articles

Back to top button