ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

2023 सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। 2019 में केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर में पहले विधानसभा चुनाव का इंतजार जारी है। सूत्रों का दावा है कि इस साल जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इस लेकर केंद्र की ओर से मंथन भी शुरू किया जा चुका है। केंद्र सरकार स्थानीय नेताओं और राज्य प्रशासन से चुनाव को लेकर फीडबैक भी ले रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक की है। शाह ने अधिकारियों से इस बात को लेकर भी फीडबैक मांगा है कि चुनाव कितनी जल्दी कराई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव सितंबर और अक्टूबर के बीच में हो सकते है। जम्मू कश्मीर के लिहाज से यह मौसम मतदान के लिए अच्छा रह सकता है। हालांकि सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि अप्रैल में भी चुनाव करने पर विचार हो रहा है। मई में जम्मू में मौसम का फिगर में रहता है। वहीं घाटी में सर्दियों के दौरान चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि माना जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर का महीना चुनाव कराने के लिए काफी उपयुक्त है। पिछले 2 वर्षों से जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि गृह मंत्रालय ने इस बारे में भी रिपोर्ट मांगी है कि क्या जमीनी स्थिति चुनाव कराने के लिए अनुकूल है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोका नहीं जाना चाहिए। लोगों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का अनुभव करना चाहिए। यही हमारे लोकतंत्र की ताकत है। हालांकि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक फिल्में लगातार चुनाव की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी भी जम्मू-कश्मीर में लक्षित हमले का दौर जारी है। पिछले दिनों अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ी बैठक की थी।

Related Articles

Back to top button