ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

14 साल बाद सरकारी और निजी स्कूलों में 5वीं 8वीं की परीक्षा एक साथ

भोपाल ।  प्रदेश में 5वीं 8वीं की परीक्षा वर्ष 2009 के बाद पहली बार एक साथ ली जाएगी। इसके लिए राज्य शिक्षा केंद्र ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। हालांकि निजी स्कूलों में सरकारी स्कूलों के साथ परीक्षा कराए जाने का  मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

नि:शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के लागू होने के साथ ही राज्य शिक्षा केंद्र के अंतर्गत पांचवीं और आठवीं की परीक्षा प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूल अलग अलग समय पर कराते थे। निजी स्कूल समयानुसार परीक्षा का आयोजन करते थे लेकिन इस बार राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से निर्णय लिया गया कि परीक्षा एक साथ कराई जाएगी और प्रश्न पत्र भी सरकारी किताबों से ही आएंगे। इसके लिए निजी स्कूलों की ओर से इंदौर और जबलपुर में याचिका भी लगाई गई थी जिसकी छह बार से ज्यादा सुनवाइयां भी हो चुकी हैं। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से परीक्षा का टाइम टेबल 23 मार्च से 1 अप्रैल 2023 के बीच सरकारी व निजी स्कूलों की परीक्षा कराने का जारी हुआ है।
इस प्रकार होगा मूल्यांकन बच्चों को रहेगी राहत

14 साल बाद सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों की एक साथ परीक्षा कराने के बाद अद्र्धवार्षिक परीक्षा के 30 प्रतिशत 20 प्रतिशत प्रोजेक्ट के नंबर रहेंगे। वार्षिक परीक्षा का प्रश्न पत्र 60 नंबर का रहेगा जिसमें 40 नंबर स्कूल को अपनी ओर से छात्र को देना होंगे। कुल मिलाकर यह बच्चों के लिए राहत की बात होगी।

Related Articles

Back to top button