ब्रेकिंग
इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म...
खेल

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुकी है।पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।भारतीय टीम की पहले वनडे में कप्‍तानी हार्दिक पांड्या करेंगे और फिर अगले दो मैचों में नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा लौट आएंगे। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया की अगुवाई स्‍टीव स्मिथ करेंगे क्‍योंकि नियमित कप्‍तान पैट कमिंस ने घर पर ही रुकने का फैसला किया है। पिछले सप्‍ताह पैट कमिंस की मां का निधन हो गया था। चलिए जानते हैं कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के तीन मैच कहां खेले जाएंगे।

बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में 17 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला विशाखापत्‍तनम में 19 मार्च को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 22 मार्च को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे। टॉस आधे घंटे पहले होगा।दरअसल, तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा के बिना ही मैदान पर उतरेगी। इस मैच में टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी। रोहित निजी कारणों के कारण मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जिसकी जानकारी बीसीसीआई ने पहले ही दे दी थी।

 

Related Articles

Back to top button