ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजनीति

राज्यों में पकड़ बनाने के लिए आप ने अपनाया नया फॉर्मूला

नई दिल्ली ।  आम आदमी पार्टी ने राज्यों में पकड़ बनाने के लिए नए सिरे से रणनीति तैयार की है। अब आप उन राज्यों पर  ध्यान केंद्रित करेगी जहां अभी तक उन्हें जीत नहीं मिल पाई है। इसमें यूपी बिहार हरियाणा हिमाचल प्रदेश जैसे उत्तर भारत के राज्य शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल खुद इसकी माॉनिटरिंग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी इनमें से कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

कापसहेड़ा में हो रही आम आदमी पार्टी की  राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने भाजपा कांग्रेस से लेकर तमाम राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में काफी इजाफा हो चुका है। अगली बार यानी 2027 में गुजरात में हमारी ही सरकार बनेगी।

केजरीवाल ने आगे कहा दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत के लिए सभी को बधाई। इसके साथ ही हमारी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है इसके लिए सभी को बधाई है। हम इसलिए इस जगह पर पहंचे हैं क्योंकि हम जनता की बात करते हैं। आज हम इस बैठक में अपनी विचारधारा पर बात कर रहे हैं। कट्टर देशभक्ति कट्टर ईमारदारी और इंसानियत यह तीन हमारे मूलमंत्र हैं। हमारी ऐसी पार्टी है जो पता चल जाने पर अपने ही मंत्री को भी जेल भेज देती है।

Related Articles

Back to top button