ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

युवक ने विवाद के बाद पत्नी और तीन बेटियों को तलवार से काटा

भिलाई | छत्तीसगढ़ के भिलाई से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सनकी युवक ने अपने पत्नी और तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में एक बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने सनकी युवक अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पारिवारिक विवाद में शुक्रवार की रात 3:30 बजे आरोपी का पत्नी और बेटियों से विवाद काफी बढ़ा गया। इस पर आरोपी ने घर में रखी तलवार और लाठी से पत्नी और बेटियों पर हमला बोल दिया।

पूरा मामला खुर्सीपार थाना इलाके की लेबर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अमर देव राय ने शुक्रवार देर रात घर में विवाद के बाद हंगामा किया। उसने अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों पर तलवार और लाठी से हमला कर दिया। हमले में बेटी ज्योति राय (18) की मौत हो गई। वहीं वंदना व प्रीति और पत्नी देवंती राय की हालत गंभीर है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी अमरदेव राय को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक कारण के चलते शुक्रवार देर रात घर में विवाद किया।
उसी दौरान उसने तलवार से अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर हमला कर दिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी और दो बेटियों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button