ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

दुष्कर्म, मारपीट करने और एससी एसटी एक्ट मे वांछित गिरफ्तार

बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली मुर्तिहा के एक गांव निवासी युवती के साथ ग्रामीण ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दुष्कर्म के साथ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। तीन माह से आरोपी फरार था। पुलिस को उसके घर आने की सूचना मिली। घर आते ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी दलित युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अमृतपुर पुरैना लौकहिया गांव निवासी राम किशन पुत्र बंका के विरुद्ध दुष्कर्म, मारपीट करने और एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। नामजद अभियुक्त कई दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार पांडेय और कोतवाल शशि राणा ने टीम गठित कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगाया। उप निरीक्षक कमलेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही अमित यादव, महिला सिपाही पूजा यादव, मनीषा यादव की टीम ने घर पर दबिश देकर राम किशुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुर्तिहा कोतवाल शशी कुमार राणा ने बताया कि आरोपी तीन माह से फरार चल रहा था।

Related Articles

Back to top button