ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तरप्रदेश

80 लोगों ने इस्लाम छोड़ अपनाया सनातन धर्म, बोले- आजम खान ने जबरन कराया था धर्म परिवर्तन, हड़प ली थी जमीन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जनपद में बीते रविवार की शाम करीब एक दर्जन परिवारों के 80 सदस्यों ने घर वापसी (Ghar Wapsi) की है। इन लोगों ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपना लिया है। रामपुर जिले के निवासी धोबी समाज से दलित वर्ग के दर्जनभर परिवारों ने बघरा ब्लॉक स्थित योग साधना आश्रम में हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। इस दौरान इन परिवारों ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खान (Azam Khan) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आजम खान ने कराया था धर्मांतरण

इन परिवारों का आरोप है कि करीब 12 साल पहले आजम कान ने उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें मुसलमान बनाया था। यही नहीं, धर्मांतरण करने के बाद आजम खान के लोगों ने उनकी सारी जमीन भी हड़प ली थी, जिससे परेशान होकर रविवार को इन सभी लोगों ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपना लिया है।

इन 80 लोगों की घर वापसी कराने वाले यशवीर महाराज ने बताया कि रामपुर निवासी धोबी समाज से दलित वर्ग के कई परिवारों के 80 सदस्यों कि हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई है। इन सभी लोगों पर समाजवादी सरकार में आजम खान के द्वारा अत्याचार किया गया। इसी के साथ इन सभी लोगों को लालच देकर और डरा-धमकाकर हिंदू से मुसलमान बनाया गया था।

वहीं, इमराना से कविता बनी महिला ने सपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि 12 साल पहले आजम खान के लोगों ने हमारा धर्म परिवर्तन कराया था। उन्होंने हमारे साथ कुछ अच्छा नहीं किया, हम परेशान थे। आजम खान के दबाव में ही हमारा धर्म परिवर्तन कराया गया था और हमें हिंदू से मुसलमान बनाया गया था, जिसके बाद उन्होंने हमारी जमीन भी छीन ली। कई लोगों से साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया है।

हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि पहले वह सविता ही थी, लेकिन आजम खान के दबाव में हम मुसलमान बन गए थे। हमारी जमीन छीन ली गई। आजम खान की वजह से लाखों लोग परेशान हुए हैं। जबरदस्ती हमें मुसलमान बनाया गया था। दुनिया को सताने की वजह से आजम खान जेल गए। अब हम अपने लोगों में आकर बहुत खुश हैं।

ब्रह्मचारी यशवीर महाराज ने कहा कि यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि उनका स्वाभिमान जाग गया है। इसी वजह से वह दोबारा हिंदू धर्म अपना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button