ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

G20 Summit: दिल्ली की सुरक्षा को लेकर दिन-रात डटे रहे…पुलिसकर्मियों के साथ डिनर करेंगे PM मोदी

जी20 शिखर सम्‍मेलन (G20 Summit) का समापन हो गया है और सबकुछ बहुत अच्छे से हुआ। दुनियाभर ने भारत में हुए जी20 समिट की तारीफ की और इसे सफल बताया। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्‍ली पुलिस के कर्मियों ने भी रात-दिन एक कर दिया था। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने भी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को अच्छे से कायम रखने के लिए कर्मचारियों की तारीफ की थी। वहीं अब प्रधानमंत्री उन पुलिस कर्मचारियों के साथ डिनर करेंगे जिनकी ड्यूटी जी20 समिट में लगी थी।

तकरीबन 450 दिल्ली पुलिस के स्टाफ के साथ इस हफ्ते पीएम मोदी डिनर कर सकते हैं। इसके लिए कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टरों तक के नाम मांगे गए हैं, जो इस डिनर में शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने हर जिले से उन पुलिसकर्मियों के नाम मांगे हैं, जिन्होंने जी20 समिट के दौरान बेहतरीन ड्यूटी दी। अभी तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन इसी हफ्ते दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा अन्‍य पुलिसकर्मियों के साथ पीएम मोदी के साथ डिनर करके उन्हें बेहतरीन ड्यूटी करने के लिए बधाई दे सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को G20 शिखर सम्मेलन के अनुभवों के बारे में अपने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित सभी स्तर के कर्मचारियों से मिलने और बातचीत करने के लिए अचानक सुषमा स्वराज भवन पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे उनके G20 अनुभव पर बात की। पीएम मोदी के नेतृत्व की विश्व नेताओं ने प्रशंसा की है।

Related Articles

Back to top button