ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
दिल्ली NCR

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने दायर की जमानत याचिका, दिल्ली साकेत कोर्ट में कल होगी सुनवाई

अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में आरोपी आफताब पूनावाला ने जमानत के लिए शुक्रवार को साकेत कोर्ट का रुख किया। आरोपी के वकील ने यह जानकारी दी। आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था।

पूनावाला के वकील ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी शनिवार को याचिका पर सुनवाई कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है और आरोपपत्र अभी दाखिल किया जाना है इसलिए आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने का कोई कारण नजर नहीं आता। पूनावाला की न्यायिक हिरासत 9 दिसंबर को और 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी।

Related Articles

Back to top button